ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

ऐसे कैसे रुकेगा अपराध,इल्जाम दर इल्जाम से पुलिस ही बदनाम!

पुलिस कर्मी को न्याय के लिए खाना पडा जहर,पुलिस से उठा आमजनो का भरोसा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद के पुलिस महकमे मे उधल पुथल चल रहा है,सोचिए अगर पुलिस को न्याय के लिए जहर खाना पडे तो आम जनता को क्या करना पड सकता है जी हा,कही अधिवक्ता तक को पुलिस की प्रताडना से आत्महत्या के इरादे मन मे आ रहे तो कही पुलिस को ही पुलिस से न्याय के लिए जहर खाने पड रहे है। ऐसी स्थिति यू ही नही आई बल्कि पुलिस विभाग पर पहले भी दाग लगे लेकिन उसको छूडाने के लिए ठोस उपाय इजाद नही किया जिसका नतीजा रहा कि आम जनता न्याय न मिलने पर किस्मत को कोसती रही लेकिन जब बात पुलिस पर ही आ पडी तो खाकी को ही महकमें से न्याय के लिए विवश होकर आत्महत्या की राह चुननी पडी।

जनपद का पुलिस महकमा आए दिन सुर्खियो मे रहता है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर जन प्रतिनिधियो की चुप्पी और कुछ ऊची पहुच वाले पुलिसकर्मियों पर विभाग की मेहरबानी किरकीरी का कारण बनती रही है। सदर कोतवाली मे अधिवक्ता इंस्पेक्टर का प्रकरण हो या ठूठीबारी मे व्यापारी के घर मे घुसकर दारोगा की बदसूलकी हर प्रकरण मे कीचड से दाग धुलने की कोशिश की गयी।कई पुलिस अफसरो को जनपद इतना रास आया कि गैर जनपद तबादले के बाद सेटिंग कर पुनः जनपद मे अंगद की पाव तरह कोतवाली व थानो की कुर्सी पर जम गये। ऐसे पुलिसकर्मियो पर तमाम आरोप लगते रहे लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ थाने बदलते रहे कुर्सी से उनको कोई नही हटा पाया। जनपद मे खाकी का विवादो से पुराना नाता रहा है। पूर्व मे लम्बे अर्से से सदर कोतवाली मे जमे एक इंस्पेक्टर पर हत्या के मामले मे सत्ता दल के नेता को बचाने का प्रकरण मुख्यमंत्री तक पहुचने पर ही कुर्सी से हटाया गया। इसके बाद भी सीख न लेते हुए थानो और कोतवाली की कुर्सी पर कुछ ही इंस्पेक्टर और दारोगाओ को बार बार बैठाया जाता रहा है। हर तैनाती स्थल पर विवादो से नाता रखने वाले सदर कोतवाली के पूर्व प्रभारी का अधिवक्ता से दुर्व्यवहार का प्रकरण काफी संगीन होने के बाद हटाया गया लेकिन उक्त इंस्पेक्टर की हनक ऐसी रही कि प्रभारी पद से हटाकर कहा भेजा गया उसका जिक्र तक ट्रासफर लिस्ट मे नही किया गया।इस वर्ष पुलिस जिन मामलो मे सुर्खियों मे रही उनमे ठूठीबारी पुलिस पर गालीबाज होने का आरोप लगा और सोशल मिडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ इससे सीख न लेते हुए निचलौल पुलिस का भी एक वीडियो सुर्खिया बना जिसमे छात्रो को धमकाते हुए वर्दीधारी दिखे जिसकी जमकर आलोचना हुई थी.इन दो घटनाओ के बाद भी पुलिस का अमर्यादित व्यवहार मे सुधार नही हुआ बल्कि निचलौल पुलिस का एक कांग्रेस नेता को गाली देने का वीडियो सामने आया। कांग्रेस नेता को गाली देने का मामला तूल पकडा और कई संगठन आंदोलन की राह चल पडे । जनपद के घुघली पुलिस की कार्यप्रणाली भी सुर्खियों मे बनी हुई है जिसमे बिना वारंट घर मे घूसने अभद्रता करने के आरोप मे एक दारोगा सहित 20पुलिसकर्मियो पर कोर्ट न मुकदमा चलाने का आदेश दिया। पुलिस की अमर्यादित कार्यप्रणाली से विभाग की खुब किरकीरी हुई अलवत्ता ऊपरी कोर्ट से उक्त प्रकरण मे पुलिस को राहत मिल गयी।भिटौली पुलिस ने अगस्त माह मे परिपदीय स्कूल जडार मे हुई चोरी के मामले मे चोर को सामान सहित पकडने के बाद अभियुक्त का शांतिभंग मे चालान कर मामले की इतिश्री कर डाली।

इन चर्चित मामलो में पुलिस पर विभाग की मेहरबानी से निचलौल थाने मे पटाखा प्रकरण जैसा मामले का दुस्साहस हुआ और पुलिसकर्मी के जहर खाने की घटना हुई। चिउटहा पुलिस चौकी पर अधिवक्ता ने दो थानेदारो पर अभद्रता का आरोप लगाया जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हुआ। इन दोनो प्रकरणो से पुलिस विभाग की जमकर किरकीरी हो रही है। इन दोनो मामलो मे आमजन उच्च अधिकारियो के एक्शन का इंतजार कर रहे है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!