अड़बड़हवा से सतगुर तक 2600 मीटर पिच रोड स्वीकृत कराने पर विधायक को बधाई


पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। विधानसभा पनियरा के भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने क्षेत्र के अड़बड़हवा से सतगुर तक 2600 मीटर सड़क स्वीकृत करा दिया है। उक्त सड़क के न बनने से उधर के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत हो रही थी। विधायक श्री सिंह जनता की उक्त समस्या से गंभीरता से लेते हुए इसके स्वीकृति के लिए निरन्तर प्रयासरत रहे। अंततः उनको सफलता मिल ही गई। इसकी खबर जब क्षेत्रीय जनता को लगी तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विधायक श्री सिंह की इस उपलब्धि पर उनको ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व प्रमुख पनियरा वेद प्रकाश शुक्ला,नगर पंचायत पनियरा के अध्यक्ष उमेश चन्द जायसवाल, भाजपा के जिला महामंत्री राजेश उर्फ बबलू यादव, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, भाजपा मंडल पनियरा उमेश कुमार प्रजापति,आफाक आलम उर्फ सैफ खान,उत्कर्ष श्रीवास्तव,देवेंद्र गिरी, अमरनाथ मौर्य आदि ने बधाई दी है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




