सक्सेना तिराहे पर महाप्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर के सक्सेना तिराहे पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया की ओर से आयोजित महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर दर्शन-पूजन किया और महाप्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता और इंजीनियर विवेक गुप्ता ने भी पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान शक्ति, साहस, समर्पण और सेवा के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से लोगों को कठिन परिस्थितियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं। हनुमान जी का जीवन निस्वार्थ सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और अटूट समर्पण की सीख देता है।
सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर जिला मंत्री दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता, मानवेंद्र द्विवेदी, अजय पटेल, मानवेंद्र सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, राकेश अग्रहरी और राम नारायण निगम, संजीव शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




