बॉलीवुडब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

दाखिल-खारिज में अवैध वसूली की आशंका, कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद की जांच की मांग

महराजगंज।(न्यूज पैच)। तहसील सदर महराजगंज में दाखिल-खारिज (नामांतरण) कार्यों की पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस संबंध में श्रवण कुमार वर्मा ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
शिकायतकर्ता ने मांग की है कि तहसील में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर विनोद का पूरा नाम, पदनाम, नियुक्ति की स्थिति और कार्यक्षेत्र का सत्यापन कराया जाए। साथ ही यह भी जांच की जाए कि वह नियमित, संविदा या आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त है। शिकायती पत्र में दाखिल-खारिज कराने वाले लोगों से निर्धारित सरकारी शुल्क के अतिरिक्त किसी प्रकार की धनराशि मांगे जाने की आशंका जताते हुए इसकी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर को आवेदकों से नकद अथवा ऑनलाइन भुगतान लेने का अधिकार है या नहीं, इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है। श्रवण कुमार वर्मा ने पिछले तीन वर्षों के दाखिल-खारिज से संबंधित शिकायतों, ऑनलाइन रिकॉर्ड, डिजिटल लॉग, शुल्क भुगतान के विवरण और उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने जांच के दौरान सरकारी अभिलेखों और डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले की जांच किसी सक्षम एवं निष्पक्ष अधिकारी से कराने तथा जांच में अनियमितता या अवैध वसूली की पुष्टि होने पर संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध विभागीय और कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
अब प्रशासनिक जांच और जिलाधिकारी के स्तर से होने वाली कार्रवाई पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!