ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
महराजगंज में डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 1 से 30 नवंबर तक

महराजगंज।(न्यूज पैच)। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा 1 से 30 नवंबर 2026 तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र (DLC) अभियान चलाया जाएगा। जनपद के समस्त पेंशनभोगी इस अभियान के अंतर्गत अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए पेंशन संवितरण अधिकारी कार्यालय, बैंक, डाकघर एवं सुविधा केंद्रों पर व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त पेंशनभोगी आधार फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से एंड्रॉयड मोबाइल पर घर बैठे भी जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए Aadhaar Face RD तथा Jeevan Pramaan एप डाउनलोड कर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सभी पेंशनभोगियों से अपील है कि निर्धारित अवधि में प्रमाण-पत्र जमा कर सुविधा का लाभ उठाएं।




