जीएसवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों का विभिन्न प्रतियोगिताओं में रहा दबदबा

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, महाराजगंज में आयोजित 70वीं तीन दिवसीय मंडल स्तरीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य धनंजय सिंह की अध्यक्षता में हुआ।
झंझनपुर और पीजी कॉलेज के बीच आयोजित अंडर-19 बालक क्रॉस कंट्री रेस में गोरखपुर के मोहित चौहान ने प्रथम, राजकुमार ने द्वितीय तथा देवरिया के पियूष गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में गोरखपुर की प्रतीक्षा पांडेय प्रथम, मोनिका द्वितीय और कुशीनगर की प्रियांका तृतीय स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्रोफेसर सिम्बल लाल सक्सेना सभागार में विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अंत्याक्षरी, वाद-विवाद सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें स्थानीय जीएसवीएस इंटर कॉलेज, महाराजगंज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में कामाख्या प्रसाद जायसवाल, राजेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार मिश्र, अमरेंद्र कुमार शर्मा और अखंड प्रताप दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस अवसर पर संगीत शिक्षक अमरजीत मिश्रा शास्त्री, महिला शिक्षिकाएं रता त्रिवेदी, प्रतिभा पटेल, सुभद्रा त्रिपाठी, रिंकला मिश्रा और सुनीता पटेल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन शशिभूषण त्रिपाठी ने किया।




