सभ्य व समृद्ध समाज के शिल्पकार है शिक्षकःसंजयमणि
सेवानिवृत शिक्षक को विदाई समारोह मे किया गया सम्मानित

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पनियरा विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय जडार मे शिक्षक के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जूहा स्कूल शिक्षक संघ के प्रान्तीय अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने की जबकि संचालन शम्स तबरेज ने किया। कार्यक्रम मे सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद पटेल को भगवान बुद्ध की प्रतिमा अंगवस्र पुस्तक व छाता देकर सम्मानित किया गया। विदाई समारोह मे आदर्श शिक्षक के तौर पर पहचान स्थापित किए प्रमोद पटेल के व्यक्तित्व व बेसिक शिक्षा के उत्थान मे उनके द्वारा किए गये उनके उत्कृष्ट कार्यो पर चर्चा की गयी।
सेवानिवृत शिक्षक के विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष संजयमणि त्रिपाठी ने कहा कि सशक्त देश व समाज के निर्माण मे शिक्षक व शिक्षा की भूमिका सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षक सभ्य व समृद्ध समाज का शिल्पकार होता है।श्री त्रिपाठी ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद पटेल की प्रेरणा शिक्षको के लिए बेसिक शिक्षा को ऊंचाईयो पर पहुचाने अहम साबित होगे। कार्यक्रम मे उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष हरिश शाही ने कहा कि सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद पटेल शिक्षा खेल व सांस्कृतिक कार्यक्रमो से जनपद व मंडल स्तर पर ब्लाक का नाम रोशन करते रहे है। उनकी कमी शिक्षक समाज को हमेशा महसूस होती रहेगी।प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि सेवानिवृत होने के पूर्व आदर्श शिक्षक प्रमोद पटेल नौनिहालो को ज्ञान की ज्योति से उनका पथ प्रकाशित करते रहे है और आशा है कि सेवानिवृत के बाद सभ्य और सशक्त समाज बनाने मे योगदान देते रहेगे।इस दौरान पूमा शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रयागनाथ मिश्र ने कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नही होता है, सेवानिवृत सर्विस का हिस्सा है लेकिन शिक्षक उसके बाद भी शिक्षा से देश का भविष्य निर्माण करता रहता है।कार्यक्रम मे सम्बोधन के पूर्व मुख्य अतिथियों का बैज लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया गया। विदाई समारोह मे सेवानिवृत शिक्षक प्रमोद पटेल ने कहा कि ब्लाक के समस्त शिक्षको से मिला प्यार जीवन का सबसे अहम पल है।उन्होने समस्त शिक्षको से बेसिक शिक्षा को बेहतर बनाकर नौनिहालो का भविष्य उज्जव बनाने का आह्वान किया। समारोह को ब्लाक मंत्री राजेश यादव सुनील मिश्र दिनेश सिंह ने भी सम्बोधित किया।इस दौरान हाजी इंटर कालेज के प्रबंधक सलीम खान, पूमावि जडार के प्रधानाध्यापक राहुल पटेल प्रावि जडार के प्रधानाध्यापक नागेन्द्र चौहान विवेक गुप्ता सुभाष वर्मा मनोज गुप्ता विरेद्र भारती विनोद वर्मा अशोका त्रिपाठी, रामेश्वर मौर्य कैलाश गुप्ता, अरुण कुमार, सदानंद यादव, अजीत सिंह, अरुंधति, सुनीता शर्मा, अशोक त्रिपाठी, यासमीन जहां, बालकरण, जयप्रकाश, आशुतोष बालियां, अविनाश चौधरी, अखिलेश कुमार, संदीप शर्मा, बबीता, सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।




