मार्ग दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत
अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार के पास सड़क किनारे खड़े युवक को बीते दिनों एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी थी जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर घटना स्थल पर पहुचे परिजनों ने घायल युवक को इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर देख घायल युवक को लखनऊ में स्थित एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गयी ।
मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर वार्ड निवासी सूरज पुत्र राजकुमार किसी काम से वह पनियरा थाना क्षेत्र के गांगी बाजार गया था वह घर वापस जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर गाड़ी का इंतजार कर रहा था कि इसी दौरान तेज रफ्तार से एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उसे टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी । इस बावत थानाध्यक्ष पनियरा कुंवर गौरव सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उक्त मामले में अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है ।
रिपोर्ट – औसाफ आलम खां सोनू




