ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

‘मेरे सपनों का भारत’ में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

निबंध, पोस्टर, भाषण और प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने रखे विकसित भारत के सपने; केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने मेडल देकर बढ़ाया उत्साह

महराजगंज।(न्यूज पैच)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित निबंध, पोस्टर, भाषण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित कर दिया गया। विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विजेता छात्राओं को मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

निबंध प्रतियोगिता में कक्षा 10 की सबा परवीन ने प्रथम, कक्षा 10 की आंचल चौरसिया ने द्वितीय और कक्षा 12 की आलिया परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 12 की प्रियांशी जायसवाल प्रथम, कक्षा 10 की खुशी सेन द्वितीय और कक्षा 12 की आंचल गुप्ता तृतीय रहीं। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पना और विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 11 की नीलाक्षी पाण्डेय ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 11 की सृष्टि प्रजापति द्वितीय और पलक गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 10 की खुशी वर्मा ने प्रथम, कक्षा 12 की आंचल गुप्ता ने द्वितीय और कक्षा 11 की ताज बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्राओं को सम्मानित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को सामने लाने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषय पर छात्राओं ने अपने विचारों के माध्यम से यह बताया कि वे देश को किस रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को अपनी सफलता का आधार बनाकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि आज की छात्राएं ही कल देश की वैज्ञानिक, चिकित्सक, शिक्षक, उद्यमी और नेतृत्वकर्ता बनेंगी। उनके सपनों और संकल्पों में ही भविष्य के भारत की तस्वीर दिखाई देती है।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!