महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

वेतन कटौती को लेकर बीएसए से मिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल

चयन वेतनमान का आदेश जारी करने मिला आश्वासन

महराजगंज।(न्यूज पैच)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी व जिलामंत्री सत्येंद्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह से मिला।

इस दौरान जिला मंत्री द्वारा जनपद के समस्त ब्लाकों के शिक्षकों के चयन वेतनमान के संबंध में तथा जनपद के 273 शिक्षकों के एक दिन के वेतन कटौती को बहाल करने के संबंध में वार्ता की गई,जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर वेतन बहाल करने की सहमती दी। बीएसए से वार्ता के दौरान संगठन ने चयन वेतनमान का मुद्दा उठाया जिस पर बीएसए द्वारा शीघ्र ही चयन वेतनमान का आदेश भी जारी करने का आश्वासन दिया गया । इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राधेरमण त्रिपाठी का जनपद महराजगंज में आगमन पर स्वागत किया गया ।

इस दौरान जनपद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बैजनाथ सिंह, जिला संयुक्त मंत्री अखिलेश पाठक, अध्यक्ष मिठौरा विजय यादव , मंत्री सिसवा धीरज कुमार शाही, मंत्री मिठौरा चंद्र भूषण पटेल, तहसील प्रभारी निचलौल नवीन शुक्ला, रजत शुक्ला , अमरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, आशीष सिंह,नवनीत पटेल,सुजीत कुमार सहित अन्य जनपदीय कार्य समिति के पदाधिकरीगण उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!