ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
विधान सभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 23 सितम्बर को

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिला सेवायोजन कार्यालय, महराजगंज के तत्वावधान में 23 सितम्बर 2026 को प्रातः 10 बजे से राजेन्द्र प्रसाद तारा चन्द पी०जी० कॉलेज, निचलौल के परिसर में विधान सभा स्तरीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
उक्त मेले में प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र की विभिन्न कम्पनियां प्रतिभाग कर हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आई०टी०आई०, डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र, रिज्यूम एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा हेतु हेल्पडेस्क एवं पंजीकरण सहायता उपलब्ध रहेगी। प्रतिभाग के लिए रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है।




