नौतनवां में डीसीएम से 70 गत्तों में पटाखे व विस्फोटक सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार
गायत्री मंदिर के पास वाहन की जांच में हुई कार्रवाई, चकरी, सुतली बम, स्काई बम और फुलझरी समेत कई तरह की आतिशबाजी मिली

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नौतनवां पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ और आतिशबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक डीसीएम से 70 गत्तों में रखी विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नौतनवां कस्बे के वार्ड नंबर 10 स्थित शास्त्रीनगर में गायत्री मंदिर के पास डीसीएम संख्या UP53HT1335 की जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 70 गत्तों से चकरी, सुतली बम, छुरछुरी, स्काई बम और फुलझरी समेत विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से राकेश दूबे (55) निवासी दुबौली, थाना मदनपुर, जनपद देवरिया और कन्हैया (42) निवासी गजरही, थाना नौतनवां, महराजगंज को गिरफ्तार किया।
मामले में थाना नौतनवां में मु.अ.सं. 182/2026 के तहत धारा 5/9(बी) विस्फोटक अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने डीसीएम वाहन और 70 गत्तों में रखी आतिशबाजी व विस्फोटक सामग्री बरामद की।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपनिरीक्षक शेर बहादुर यादव, रोहित यादव, FSSO राजेंद्र प्रसाद अग्निशमन टीम के साथ तथा पुलिसकर्मी मनीष यादव, हिमांशु सिंह, शंकर दयाल, अनुप तिवारी और रिषभ सिंह शामिल रहे।




