वाहन की चपेट में आने घायल हिरन को कुत्तों ने नोच कर मार डाला

पनियरा ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच ) । बांकी रेंज पनियरा अंतर्गत बभनौली – परतावल मार्ग पर सोमवार को जंगल से भटक कर एक हिरन मुख्य मार्ग पर आ गया उसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया । वाहन की जोरदार टक्कर से हिरन घायल होकर मौके पर गिर गया और मौके पर तड़प रहा था इसी दौरान कुत्तों ने उसे काट – काट कर मार डाला ।
बताया जा रहा है कि सोमवार को दोपहर में बभनौली चौराहे से पूरब दिशा की ओर पनियरा – परतावल मार्ग पर जंगल से भटक कर हिरन सड़क पर आ गया उसके बाद वाहनों की तेज रफ्तार का वह शिकार बन गया । इस सम्बंध में वन क्षेत्राधिकारी बाकी रेंज पनियरा हरिकेश बहादुर नायक से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हिरन के घायल होने की सूचना मिलते ही तत्काल वनकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन हिरन घायल अवस्था मे नही था उसकी मृत्यु हो चुकी थी लेकिन उसे तत्काल पशु अस्पताल पर ले जाया गया डॉक्टर ने भी उसे मृत बताया । हिरन का पोस्टमार्टम करा कर उसे सुरक्षित जगह दफन कर दिया गया है ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां
पनियरा




