क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद प्रथम आगमन पर कृष्ण गोपाल जायसवाल का भव्य स्वागत

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद महराजगंज के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल के जनपद में प्रथम आगमन पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिले के प्रभारी राम जियावन मौर्य, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर विश्वास करने वाली पार्टी है। संगठन के लिए समर्पण और निष्ठा से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को समय-समय पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलती हैं। कृष्ण गोपाल जायसवाल को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना इसी कार्यकर्ता सम्मान की परंपरा का प्रमाण है।
वक्ताओं ने कहा कि कृष्ण गोपाल जायसवाल ने संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता का लाभ अब क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने में योगदान देंगे।
नवनियुक्त क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल ने स्वागत के लिए पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, परदेसी रविदास, कुर्सेड अंसारी, प्रमुख सोनी कश्यप, ओम प्रकाश जायसवाल, आनंद शंकर वर्मा, चेयरमैन राजेश जायसवाल, गिरजेश जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, विष्णुदेव चौरसिया, शैलेश पांडेय, रामाज्ञा निषाद, डॉ. फरीदा ईरम, अशोक तिवारी, जिला महामंत्री राजेश यादव, मधुर सिंह, प्रभाकर द्विवेदी, जिला मंत्री बैजनाथ पटेल, ठाकुर रौनियार, दिनेश जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष आकाश गुप्ता सहित मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




