श्री राम जानकी एवं हरसिद्धि माता मंदिर परिसर में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। श्री राम जानकी मंदिर एवं हरसिद्धि माता मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन के जजमान पीके सिंह एवं उनकी पत्नी पुष्पा सिंह रहीं। मंदिर के पुजारी पंडित धनंजय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न कराया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। भजनों की मधुर प्रस्तुतियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु देर रात तक भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। मंदिर परिसर में प्रसाद की भी व्यवस्था की गई, जिसे श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
इस अवसर पर समिति के रामेश्वर चौधरी, बद्री धर द्विवेदी, रमेश निगम, दुर्गेश यादव, ज्ञानेश कुमार, संजय पटेल, शंशाक तिवारी, शुभम निगम,शिवेश पांडेय, नितिन सिंह,आर्दश निगम ,ऋषि चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




