ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
नवागत थानाध्यक्ष पनियरा धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया कार्यभार ग्रहण

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के उद्देश्य से किये गए स्थानांतरण में साइबर सेल से धर्मेंद्र कुमार सिंह को पनियरा थाने की कमान सौंपी है।
इसके अनुपालन में उन्होंने अपना कार्यभार पनियरा थाने पर आकर ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिस आशा व विश्वास के साथ पनियरा थाने की बागडोर सौंपी है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करूंगा।
वही पर पनियरा के थानाध्यक्ष रहे संजय कुमार सिंह को सायबर सेल भेजा गया है।
आफताब आलम खां
पनियरा महराजगंज




