भारत-नेपाल सीमा पर 55 बोरी लावारिस भारतीय यूरिया खाद बरामद

सोनौली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोनौली पुलिस, कस्टम विभाग और SSB की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 55 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS) के निर्देशन में संयुक्त टीम ने 03 सितंबर को ग्राम हरदीडाली के टोला मुरदहिया, नो मैन्स लैंड के पास स्थित सागौन के बगीचे में चेकिंग के दौरान खाद को लावारिस हालत में बरामद किया।
बरामद खाद के संबंध में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत थाना सोनौली में मु0अ0सं0 निल/2026 दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है। बरामद माल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा जा रहा है।
बरामदगी:
➡️ भारतीय यूरिया खाद — 55 बोरी
संयुक्त टीम में शामिल पुलिसकर्मी:
उ0नि0 अभिषेक जायसवाल, का0 बृजेश कुमार, का0 मधुसूदन एवं का0 ऋषिमुनि राय।
SSB 66वीं वाहिनी:
निरी0/सा0 अभिनेष कुमार, मु0आ0/सा0 राम तिलक मौर्य, आ0/सा0 राधेश्याम एवं आ0/सा0 अनुज कुमार साहनी।
सीमा शुल्क विभाग, नौतनवां:
कस्टम अधीक्षक एस.के. पाल, कस्टम अधीक्षक श्रवण जायसवाल, निरीक्षक कुलदीप सिंह एवं हे0का0 सुबोध चौबे।




