ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

पनियरा के खैचा में 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, भांजे ने जमीन विवाद में हत्या का लगाया आरोप

पनियरा (महराजगंज)। न्यूज पैच। यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के खैचा गांव में बुधवार रात करीब 8 बजे एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान तपेसरी देवी (95) पत्नी स्व. देव नारायण के रूप में हुई है।मृतका के भांजे सुबाष ने हत्या का आरोप लगाते हुए 1090 पर शिकायत दर्ज कराई है। सुबाष का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते उसकी मौसी की गला दबाकर हत्या की गई है। सुबाष के मुताबिक, परिवार में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। वर्ष 2015 में रिश्तेदार ने फर्जी तरीके से लगभग दो एकड़ 23 डिसमिल जमीन अपनी मां के नाम करा ली थी।

वहीं दूसरे पक्ष ने सभी आरोपों को एक सिरे से खारिज कर दिया है। आरोपी का कहना है कि तपेसरी देवी की कोई संतान नहीं थी, इसलिए करीब 12 साल पहले उनके पति देव नारायण ने खुद अपनी जमीन उसकी मां के नाम कर दी थी। इसी बात से सुबाष नाराज रहता था। तपेसरी और उनके पति मूल रूप से भिटौली थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे। 2015 में देव नारायण की मौत पर भी सुबाष ने इसी तरह हत्या का आरोप लगाया था, जो जांच में गलत पाया गया था।

मामले में पनियरा के नए थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि वह खुद मौके पर गए थे। प्रथम दृष्टया मौत स्वाभाविक प्रतीत हो रही है, क्योंकि मृतका की उम्र 95 वर्ष थी। फिर भी प्राप्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

आफताब आलम खां

 पनियरा महराजगंज

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!