एरिया के बंटवारे को लेकर किन्नरों को दूसरे गुट ने कर पिटाई , तोड़ दी गाड़ी
बधाई लेने जा रहे थे किन्नर धनग्राह्वा गांव के पास जम कर हुई मारपीट एक गुट के किन्नर थाने पहुंच कर की कार्यवाही की मांग

पनियरा / गांगी बाजार ( महराजगंज ) ( न्यूज पैच )।एरिया बटवारे को लेकर बृहस्पतिवार को पनियरा थाना क्षेत्र में किन्नरों के दो गुटों में जम कर मारपीट हुई । एक गुट के द्वारा दूसरे पक्ष को मारा पीटा व उनकी बोलेरो गाड़ी को बुरी तरह से छतिग्रस्त कर दिया साथ ही गाड़ी के ड्राइवर को भी मार कर घायल कर दिया । पीड़ित पक्ष ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पुलिस मौके पर पहुंच मामले को कंट्रोल किया भीड़ का फायदा उठा कर आरोपी पक्ष मौके से भाग निकला ।
घटना के सम्बंध में बताया कि बृहस्पतिवार को राहुल निवासी कप्तानगंज जो बोलेरो का ड्राइवर है वह बोलेरो में किन्नरों को बैठा कर पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में बधाई लेने जा रहे थे कि धनग्राह्वा गांव के पास दूसरे गुट के द्वारा दो चार पहिया गाड़ियों में भर कर आये और मारपीट कटने के साथ गाड़ी को भी छतिग्रस्त कर डाला और मौके से फरार हो गए ।
सूचना पर पीड़ित पक्ष की ओर से क्षेत्र के लगभग दो दर्जन किन्नर मौके पर पहुच गए फिर थाने जा कर अपने अंदाज में कार्यवाही की मांग करने लगे । उक्त मामले में नवागत थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुची मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी ।
रिपोर्ट – आफताब आलम खां व औसाफ आलम खां सोनू




