बहू- बेटी सम्मेलन का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
संबंध जाल और हमारी ताकत हमारा संबंध पर विशेष जोर: अंजली राय

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा ब्लाक के सभागार कक्ष में मंगलवार को यूनीसेफ की तरफ से बहू-बेटी सम्मेलन पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें ट्रेनर एनआरएलएम सुनीता पाण्डेय,काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक अंजली राय , एसआई पूजा तिवारी , एआरपी कैलाश नाथ मौर्या ने बहू बेटी पर गतिविधियों के माध्यम से सबको प्रशिक्षित व जागरूक किया।
बहू-बेटी सम्मेलन पर एक दिवसीय कार्यशाला में गतिविधि हमारा संबंध जाल,मेरी ताकत, हमारा समूह, परिवार को बिना बताए घर छोडकर जाने की स्यिति – सरिता का मामला, सुरक्षा और ऑनलाइन सुरक्षा, घरेलू हिंसा और भावनात्मक उत्पीड़़न- नेहा का मामला, दहेज मृत्यु- सुरीला का मामला आदि पर गतिविधि के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। ट्रेनर उप निरीक्षक अंजली राय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा स्वयं को करना होगा इसके लिए सरकार द्वारा तमाम सारी सुविधाओं को जैसे टोल फ्री नंबर जारी किए गए हैं उसका उपयोग करने से तमाम प्रकार के सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।
काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता ने बहू और बेटियों को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी बहु या बेटियों की स्वास्थ्य खराब होने के कारण भी विवाद की स्थिति परिवार में उत्पन्न हो जाती है। विवाद की स्थिति उत्पन्न ना हो इसके लिए स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एआरपी कैलाश नाथ मौर्या ने बताया कि बेटियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना होगा जिससे आने वाला जीवन और अधिक सुख में हो सके।
इस दौरान प्रशिक्षण राधा, विशाल चतुर्वेदी, संजना,रीना पासवान, कुमारी प्रिया, हेमलता, वंदना सिंह, प्रीती सिंह, रीना देवी, विद्यावती, सोनिया, कोईली, मनीष वर्मा, सुभद्रा, सुधा सहित तमाम लोग मौजूद रहीं।
रवि श्रीवास्तव




