शिक्षक सम्मान और महराजगंज के इतिहास बोर्ड लगाने का निर्णय

महराजगंज।(न्यूज पैच)। रोटरी क्लब महराजगंज की द्वितीय मासिक बैठक रविवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में क्लब अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सितंबर माह में प्रस्तावित सेवा कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह, अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रम तथा जनजागरूकता के लिए बस स्टेशन पर महराजगंज के इतिहास से संबंधित बोर्ड लगाने का निर्णय लिया गया।
अध्यक्ष एडवोकेट हमीदुल्लाह खान ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज का सम्मान है। वहीं इतिहास बोर्ड के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने जिले के गौरवशाली इतिहास की जानकारी मिलेगी। चार्टर्ड अध्यक्ष विंध्यवासिनी सिंह ने कहा कि क्लब लगातार सामाजिक सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
पूर्व अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने सभी सदस्यों से एकजुट होकर सेवा कार्यों को गति देने का आह्वान किया। बैठक का संचालन सचिव आत्माराम गुप्त एवं कोषाध्यक्ष पंकज कुमार मौर्य ने संयुक्त रूप से किया।
नेपाल में आई आपदा पर भी चर्चा
बैठक में नेपाल में आई आपदा पर चिंता व्यक्त करते हुए राहत कार्यों में सहयोग करने पर भी सहमति बनी।
इस अवसर पर सचिव आत्माराम गुप्त, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत, डॉ. सलीम खान, महेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद सैफुल्लाह, डॉ. एस. जेड. आबेदीन, पंकज मौर्य, विनोद गुप्ता, अजय कुमार अग्रहरी, अशोक चौरसिया, डॉ. अमित हालदार, डॉ. मनोज मद्धेशिया, श्याम बिहारी, प्रभव मिश्रा, सद्दाम हुसैन, सुरेश कश्यप, हरिकेश सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।




