नेत्रदान पखवाड़ा शुरू, नेत्रदान के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

सिन्दुरिया,महराजगंज।(न्यूज पैच)। प्रदेश में राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत 41वां नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को नेत्रदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही आंखों की बीमारियों की जांच एवं उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ मसूद अहमद ने कहा कि नेत्रदान पखवाड़े का उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि मृत्यु के बाद दान की गई आंखों से किसी दृष्टिबाधित व्यक्ति के जीवन में रोशनी लाई जा सके। अभियान के तहत लोगों से नेत्रदान को पारिवारिक परंपरा बनाने की अपील की जा रही है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का संदेश है कि नेत्रदान किसी की जिंदगी में अंधेरे को उजाले में बदलने का माध्यम बन सकता है। लोगों से अपील की गई है कि वे नेत्रदान का संकल्प लें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
प्रमोद कुमार मौर्य




