राज्य स्तरीय टीम ने फरेंदा सीएचसी का निरीक्षण कर जाना हाल
क्षेत्र के एएनएम सेंटर का भी किया निरीक्षण महराजगंज

फरेंदा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। फरेंदा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शुक्रवार को शासन के निर्देश पर राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेख, ओपीडी, इमरजेंसी, साफ़ सफाई, औषधि आदि का जायजा लिया इसके साथ ही क्षेत्र के कुछ एएनएम सेंटर की भी जांच कर कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के राज्य स्तरीय टीम के डाक्टर एसआरएम टीम में डॉक्टर सुबोध कुमार अस्थाना और बीपीएम सूरज कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी फरेंदा का निरीक्षण किया गया l शुक्रवार को फरेंदा ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के लिए पहुंचे जहां उन्होंने अभिलेख, साफ -सफाई, औषधि, ओपीडी, कॉउंसलर रूम,इमरजेंसी, जेएसवाई, पीआईसीयू, एनबीएसयू आदि का निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बिजली, पानी आदि सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण की दौरान मिली कमियों को दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही क्षेत्र के महदेवा ,रुनुवा, बनकटी आदि एएनएम सेंटर का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान फरेंदा सीएचसी अधीक्षक डाॅक्टर एमपी सोनकर , डॉक्टर आरबी राम , डॉक्टर यासिर , डॉ प्रज्ञा सिंह, डॉ शाश्वत सेन गुप्ता, बीपीएम शकुंतला कश्यप , चीफ फर्मासिस्ट प्रमोद पाण्डे ,एआरओ प्रमोद यादव, सीपीएम बबीता शर्मा फैमिली प्लानिंग काउंसलर प्रीति मद्धेशिया, काउंसलर विनोद कुमार गुप्ता, बैम एसके त्रिपाठी, आरबीएस के जिला नोडल अधिकारी एमक्यू लारी, केशव शुक्ला, दिलीप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।




