पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों ने दी तिरंगे को सलामी

महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गरिमापूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ससम्मान ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ और मौजूद पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने तिरंगे को सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश की सुरक्षा और आमजन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करें।
उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन के प्रति संवेदनशील और जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं के प्रभारी, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।



