रेंजर साहब! इधर भी घुमाइए नजर नही तो दिल दहला सकता है हादसे का खौफनाफ मंजर

पनियारा, महराजगंज।(न्यूज पैच)। वैसे तो वन कई गहरे राज समेटे जनपद की हरी भरी छवि को प्रदर्शित कर रही है लेकिन जब भी शांत वनो की खामोशी टूटी है तो हलचल जोरो की होती रही है। वन जनपद का गहना है और इसकी हरियाली मन मोहती रही है।जनपद के पनियरा क्षेत्र के वन अपनी खुबसूरती से लोगो को अपने करीब खिचती है लेकिन यदि आप वन की तरफ रुख किए तो हादसे के शिकार भी सकते है।यहा वन विभाग की नींद भी किसी हादसे का इंतजार कर रही है जिसकी गूंज से ही रेजर साहब की नजर सडक के किनारे सूखे पेडो पर पडेगी
बभनौली भटहट मार्ग पर धवई वन विश्राम गृह के पास वर्षो से सूखे पेड सडक पर लटक रहे है जिसके नीचे से हजारो लोग प्रतिदिन अपने गंतव्य तक पहुचते है। यह सूखे पेड किसी दिन बडे हादसे मे बदल सकते है लेकिन वन विभाग की नजरे इन मौत के तोरण द्वार पर नही पड रही है।वन विभाग की लापरवाही का खामियाजाकिसी वाहन या राहगीर को भुगतना पड सकता है।बता दे कि पनियरा क्षेत्र के लोगो को गोरखपुर भटहट जाने के लिए बभनौली भटहट मार्ग प्रमुख है।इस रास्ते पर वन क्षेत्र की खूबसूरती और चिलचिलाती धूप से भी राहगीरो को सुकून मिलती है। इस मार्ग पर वन क्षेत्र के उत्तरी छोर पर विशालकाय सूखे पेड सडक पर लटके है जो कभी भी किसी के ऊपर काल बनकर गिर सकते है।
इन जानलेवा सूखे पडो के नीचे से अधिकारी भी गुजरते है लेकिन इन पेडो के हादसे के परिणाम से अंजान है।फिलहाल राहगीर डरे सहमे रोज मौत के मुंह से गुजरने को विवश है और वन विभाग की उदासीनता से खफा है।




