ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल की दवा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस के अवसर पर सोमवार को जनपद में 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने के उद्देश्य से विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत मदरसा जामिया रिजविया नुरूल उलूम, सदर में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को दवा खिलाने के बाद शिक्षकों एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमिमुक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पेट संबंधी समस्याओं से मुक्त रखना है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत दी जाने वाली दवा सुरक्षित है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि पेट में कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण, एकाग्रता एवं सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। समय पर कृमि मुक्ति बच्चों के बेहतर मानसिक एवं शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों, मदरसों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर 01 से 19 वर्ष तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा निःशुल्क खिलाई जा रही है। अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विकास सहित संबंधित विभागों के बीच समन्वय स्थापित किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से बच्चों को अभियान के तहत कृमि मुक्ति की दवा अवश्य दिलाने की अपील की। साथ ही खाने से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने, साफ पानी पीने, नाखून नियमित रूप से काटने तथा पौष्टिक भोजन लेने के लिए भी जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!