गांवों के विकास में मील का पत्थर साबित होगी जी-राम जी योजना
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी नई रफ्तार, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की जगी उम्मीद

घुघली, महराजगंज (न्यूज पैच)। गांवों के समग्र विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में जी-राम जी योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों में सड़क, नाली, जल निकासी, आवागमन सहित विभिन्न विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
उक्त बाते ब्लॉक सभागार में आयोजित केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही मनरेगा योजना के स्थान पर जी राम जी योजना के संबंध में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश जायसवाल ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांवों में मजदूरों को 120 दिन की रोजगार गारंटी योजना के तहत देने का प्राविधान है । जिसके तहत सभी जन प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को योजना के संबंध में बताया गया हैं। कि लंबे समय से गांवों में कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। विकास योजनाओं के माध्यम से यदि स्थानीय जरूरतों के अनुसार कार्य कराए जाएं तो इसका सीधा लाभ ग्रामीणों को मिलेगा। गांवों में आधारभूत ढांचा मजबूत होने से जहां लोगों की रोजमर्रा की समस्याएं कम होंगी, वहीं रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
उपस्थित कर्मचारियों ने इस योजना से उम्मीद जताई कि जी-राम जी योजना का लाभ जरूरतमंद गांवों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचेगा और विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। योजना के बेहतर क्रियान्वयन से गांवों की तस्वीर और तकदीर बदलने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है।
कमलेश शाही, एडिओ पंचायत विनय पाण्डेय, एपीओ अंकित श्रीवास्तव,बी के सिंह,प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, प्रधान चतुर्भुजा सिंह, सिद्धार्थ सिद्धू बाबू,ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कनौजिया, श्रीकांत कनौजिया,श्यामबदन यादव, रत्नावती पाण्डेय, रामसाजीवन सिंह,सुरेश गुप्ता, एडिओ कोपरेटिव कमलेश शाही, एडिओ पंचायत विनय पाण्डेय, एपीओ अंकित श्रीवास्तव,बी के सिंह,प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राजाराम गुप्ता, प्रधान चतुर्भुजा सिंह, सिद्धार्थ सिद्धू बाबू,ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कनौजिया, श्रीकांत कनौजिया,श्यामबदन यादव, रत्नावती पाण्डेय,रामसाजीवन सिंह,बिनोद साहनी,सुरेश गुप्ता, आदि लोग मौजूद रहे।




