पीडीए की एकजुटता से ही सामाजिक न्याय की लड़ाई होगी मजबूत : संजय विद्यार्थी
मिठौरा विकास खण्ड के सोनवल में सपा के पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम में जुटे सैकड़ों ग्रामीण

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा सोनवल में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया ।
इस दौरान मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने कहा कि पीडीए केवल एक राजनीतिक नारा नहीं, बल्कि समाज के वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और समान अवसर के लिए लोगों को संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने और उनकी समस्याओं को समझने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों की बात करती रही है। पीडीए जनसंवाद के माध्यम से पार्टी आम लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने की अपील की।
समाजवादी आंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल ने कहा कि संविधान ने सभी नागरिकों को समान अधिकार दिए हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति तक इन अधिकारों और योजनाओं का लाभ पहुंचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सामाजिक बराबरी और सम्मान के लिए जागरूकता के साथ संघर्ष भी आवश्यक है।आयोजक सुरेंद्र भारती ने कहा कि पीडीए जनसंवाद का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद बढ़ाना और उनकी समस्याओं को पार्टी के मंच तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने की अपील की।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष नौशाद आलम, जिला महासचिव शम्सुद्दीन अली, विधानसभा उपाध्यक्ष फिरोज आलम, मोरवन गांव के प्रधान वृहस्पति यादव, रामा यादव, मनोज मौर्या, मोलई प्रसाद, जयराम भारती, अभिषेक भारती, प्रदीप भारती, बबलू यादव, गणेश यादव, शिब्बन यादव, पंकज चौधरी समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
प्रमोद कुमार मौर्य




