डाक्टर ने एंटी स्नेक वैक्सीन लगाकर बचाया अधेड़ का जान
डाक्टर साहब हमारी जान बचा लीजिए , अधेड के दोनों हाथ के दोनों उंगलियों में डंक मारा था कोबरा

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा में अचानक एक 55 वर्षीय अधेड़ सीएचसी अधीक्षक के पास पहुंचा और कहा की डाक्टर साहब आप हमारी जान बचा लीजिए। डाक्टर ने तत्काल अधेड व्यक्ति की बात सुनकर उनका इलाज किया और जिला संयुक्त अस्पताल के लिए रेफर कर दिये ।बताते चले कि विकास खण्ड मिठौरा क्षेत्र के ग्रामसभा परसौनी निवासी 55 वर्षीय रफीउद्दीन पुत्र सैफुल्लाह बुधवार को करीब 11 बजे अपने खेत से घर की ओर आ रहे थे। खेत से निकलकर सड़क के किनारे स्थित एक नल पर हाथ पैर धो रहे थे। इसी दौरान एक कोबरा सांप ने उनके दोनों हाथ के दोनों उंगलियों में डंक मार दिया। वें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डाक्टर डीएन सिंह को पूरा मामला बताये।
तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिठौरा के अधीक्षक डाक्टर डीएन सिंह ने मरीज के लक्षण की पहचान करते हुए एंटी स्नेक वैक्सीन लगाया और एडमिट कर लिये। साथ ही कुछ देर बाद मरीज को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिये।
प्रमोद कुमार मौर्य




