थाने पर किन्नरों ने किया हंगामा , क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा था विवाद , बना चर्चा का विषय

महराजगंज / गांगी बाजार ( न्यूज पैच ) । पनियरा थाने पर बुधवार को किन्नरों ने हंगामा किया , हंगामे का कारण क्षेत्र बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है जो कई दिनों से चल रहा था । हंगामे के दौरान कुछ देर के लिए थाने में अफरा – तफरी मच गई । विवाद को लेकर किन्नर के एक पक्ष से बुधवार को लगभग दर्जन भर चार पहिया वाहनों से कई दर्जन किन्नर अपने गुरु के साथ थाने पहुंचे विवाद में दूसरे पक्ष से एक किन्नर की भी मौजूदगी रही ।
बताया जा रहा है कि थाने में बातचीत के दौरान कई बार माहौल गरम हुआ और तीखी नोकझोक भी हुई । बुधवार को थाने पर किन्नरों के हंगामे को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है ।
बताया गया कि दोनो पक्षो में जब बातचीत चल रही थी तो इसी दौरान किसी ने एक पक्ष के किन्नरों को अश्लील बातों से संबोधन कर दिया जिसके कारण किन्नरों में आक्रोश उतपन्न हो गया और जमकर वहीं हंगामा किया । हंगामे के दौरान बीच बचाव करने की किसी ने जुर्रत नही की हर लोग एक कदम पीछे हटने लगे । फिर पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक किन्नर को कुछ देर के लिए थाने में बैठा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ और लगभग दर्जन भर गाड़ियों से अपने गुरु के साथ आये किन्नर वापस लौट गए । हलांकि दूसरे पक्ष से एक किन्नर को बैठाए जाने की पुष्टि नही हुई ।
इस दौरान थाने पर पहुंचे कुछ जरूरतमंद लोगो में से अधिकांश लोग घबरा कर तत्काल वहां से वापस लौट गए । इतनी नाराजगी का कारण क्या रहा होगा यह तो जांच का विषय है ।
इस सम्बंध में एसओ पनियरा संजय कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र बंटवारे का मामला था जिसे सुलझा कर उन लोगो को वापस भेज दिया गया है ।
औसाफ आलम खां सोनू




