ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का धरना, कार्यकर्ताओं ने दी सामूहिक गिरफ्तारी

छात्र आंदोलन पर कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, बाद में सभी कार्यकर्ताओं को किया गया रिहा

महराजगंज।(न्यूज पैच)। नई दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस सांसदों और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सक्सेना चौक पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव शुक्ल ने किया।

जिला उपाध्यक्ष (संगठन) विनोद सिंह की देखरेख में आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। धरना समाप्त होने के बाद जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता अपनी गिरफ्तारी देने के लिए कोतवाली की ओर कूच कर गए। वहां प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी ने सभी की गिरफ्तारी की औपचारिक घोषणा की और बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

धरने को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है और कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि देश का युवा अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रहा है और भविष्य में यही युवा परिवर्तन का माध्यम बनेगा। पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा तथा पूर्व जिलाध्यक्ष झिनकू चौधरी ने भी छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सदा मोहन उपाध्याय ने अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। इसके अलावा राजन शुक्ला, गोपाल शाही, अनवर अली, पुरनवासी यादव, इंजीनियर शिवपूजन, गोविंद मिश्रा, अंबरीश शाही, हनुमान कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, मोहम्मद गनी, राम नारायण प्रसाद, चंदन तिवारी, जयप्रकाश शाही और अफजल अब्बासी सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।

धरना-प्रदर्शन में नूर आलम, डॉ. अकील अहमद, चंद्रजीत भारती, घनश्याम गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, प्रमोद पांडेय, डॉ. घनश्याम मिश्रा, अमरमणि पासवान, गोलू मिश्रा, महताब आलम एडवोकेट, मनीष सिंह एडवोकेट, राम बहादुर सिंह, श्याम करण पासवान, लालू प्रसाद यादव, मोहम्मद वहाब, यूनुस अंसारी, दिनेश यादव, राजेंद्र प्रसाद, शंकर वर्मा, रुमताज अंसारी, आनंद कनौजिया, संदीप तिवारी, अनुज कुमार, शीला यादव, अन्नू त्रिपाठी, नरसिंह उपाध्याय, संतोष मोदनवाल, अफजाल अंसारी, सुभाष शर्मा, महेंद्र कुमार गौतम, जमील अहमद, अरविंद कुमार, अशोक कुमार सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!