ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

महराजगंज पुलिस ने लौटाई 110 लोगों की मुस्कान, 35 लाख रुपये के खोए मोबाइल किए बरामद

सीईआईआर पोर्टल और आधुनिक तकनीक की मदद से चार माह में 417 मोबाइल बरामद, पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस टीम की सराहना की

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जनपद पुलिस ने तकनीक आधारित पुलिसिंग का प्रभावी उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (Central Equipment Identity Register-CEIR) पोर्टल एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों की सहायता से 110 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार पिछले चार माह के दौरान सर्विलांस सेल ने कुल 417 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपये है। बरामद सभी मोबाइल वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए गए।

सर्विलांस सेल ने आईएमईआई (IMEI) आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण एवं अन्य आधुनिक संसाधनों का उपयोग करते हुए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन सफलतापूर्वक खोज निकाले। प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सभी मोबाइल स्वामियों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया, जहां आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी कराने के बाद उन्हें उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने महराजगंज पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सर्विलांस सेल की सराहना करते हुए कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का त्वरित समाधान करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक आधारित पुलिसिंग अत्यंत आवश्यक है और सीईआईआर पोर्टल जैसे आधुनिक प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए तो तत्काल सीईआईआर पोर्टल पर उसे ब्लॉक कराएं और निकटतम थाना अथवा सर्विलांस सेल में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

इस सराहनीय कार्य में कांस्टेबल ऑपरेटर ग्रेड-बी शिवानंद पासवान, मुख्य आरक्षी मोहम्मद कुतुबुद्दीन, मुख्य आरक्षी राजकुमार राजभर, मुख्य आरक्षी आलोक पांडेय, आरक्षी सुधीर कुमार यादव, आरक्षी सूरज गुप्ता, आरक्षी नीरज कुमार गोंड तथा जनपद के सभी थानों पर सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!