बागापार प्राचीन देवी मंदिर के सुंदरीकरण के लिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

महाराजगंज।(न्यूज पैच)। सदर ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सभा जो मिनी विधानसभा के रूप में जाना जाता है ऐसे ग्राम सभा बागापार के देवदह विकास समिति के सचिव,समाजसेवी रोटरी क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह संत सहित सैकड़ो ग्राम वासियों के संयुक्त हस्ताक्षर से सैकड़ो वर्ष पुरानी देवी मंदिर के लिए पर्यटन विभाग द्वारा सुंदरीकरण कार्य कराए जाने हेतु मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजा गया है l वरिष्ठ समाजसेवी विजय सिंह संत ने बताया कि बागापार गांव की सुप्रसिद्ध प्राचीन देवी मंदिर सार्वजनिक रूप से गांव के सभी लोगों द्वारा देवी मां की पूजा अर्चन प्रतिदिन करते हैं ।
लेकिन उसके आसपास को क्षेत्र को और अधिक सुंदरीकरण करने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा कराए जाने हेतु उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से एक पत्र मेल के माध्यम से भेजा गया है। लोगों का विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिनी विधानसभा कहे जाने वाले बगापार में स्थित प्राचीन मंदिर का सुंदरीकरण पर्यटन विभाग द्वारा कराए जाने हेतु जल्द ही प्रस्ताव पारित करने का कार्य करेंगे । गांव के लोगों का कहना है कि प्रदेश के सभी प्राचीन मंदिरों का सुंदरीकरण प्रदेश सरकार किसी ने किसी रूप में कर रही है उसी क्रम में बागापार में स्थित प्राचीन मंदिर का भी सुंदरीकरण पर्यटक विभाग द्वारा कराया जाए जिससे प्राचीन मंदिर का कायाकल्प हो सके।
पत्र पर राजकुमार यादव, राम कुमार मौर्य, शिवकुमार पटेल, शिवेंद्र कुमार त्रिपाठी, संदीप चौधरी सहित सैकड़ो लोगों ने अपना हस्ताक्षर कर प्राचीन मंदिर का सुंदरीकरण के लिए पर्यटक विभाग से कराया जाने की मांग की है।




