न्यायालय के आदेश पर दों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

सिन्दुरिया महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय एससी / एसटी कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के विरुद्ध एससी / एसटी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, और विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र की एक ग्रामसभा निवासिनी एक पीड़िता ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश अनन्य न्यायालय एससी / एसटी कोर्ट में वाद दायर कर सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बौलिया बाबू निवासी नागेंद्र पटेल एवं छांगूर रौनियार पर आरोप लगायी है कि 9 अप्रैल 2026 को अपने नाबालिग पुत्री का इलाज कराकर सिसवा बाजार से सिन्दुरिया थाना क्षेत्र की एक ग्राम सभा में स्थित अपने मायके समय करीब 8 बजे शाम को आ रही थी। इसी दौरान गांव में स्थित कर्बला के समीप पीड़िता को रोक कर जबरदस्ती करते हुए बलात्कार करने की नीयत से उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने लगे।
प्रार्थिनी के विरोध करने पर दोनों मिलकर प्रार्थिनी को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दिये। न्यायालय ने उक्त वाद पर सुनवाई करते हुए सिन्दुरिया पुलिस को दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में बीएनएस की धारा 75, 115 (2), 352, 351 (3) , 3(1) (ध) एवं 3 (2) (व) के तहत नागेंद्र पटेल एवं छांगूर रौनियार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गयी।
प्रमोद कुमार मौर्य




