महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

आनंदनगर, महराजगंज।(न्यूज पैच)। महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फरेन्दा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के पास से एक अवैध देशी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:किशन पुत्र इंद्रजीत विश्वकर्मा उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी- ग्राम सिधवारी टोला हरिबंशपुर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज। बरामदगी का विवरण: 01 अदद देशी नाजायज तमंचा 315 बोर

01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 मधुकर सिंह उ0नि0 अरुण कुमार ,

उ0नि0 मनीष कुमार राम ,

हे0का0 हरिकेश नाथ यादव,

हे0का0 तेज प्रताप यादव मौजूद रहे।

रवि श्रीवास्तव 

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!