ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

जनसुनवाई मे केद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने फरियादियों की पीडा पर दिखाई संवेदनशीलता,अधिकारियो से बोले दो टूक,महसूस करे फरियादियो का दुख,दिलाए समयबद्ध न्याय

महराजगंज।(न्यूज पैच)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपने महराजगंज स्थित कैंप कार्यालय पर जनसुनवाई कर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। दो दिवसीय संसदीय क्षेत्र प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री से मिलने के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, आवास तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं और शिकायतें उनके समक्ष रखीं।

केंद्रीय मंत्री ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बातें गंभीरता से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर कई मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने कहा कि आम नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें उनका दुख महसूस करे और उसे समयबद्ध न्याय दिलाने मे सहयोग करे।

जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क मरम्मत, जलभराव, विद्युत आपूर्ति, भूमि विवाद, पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने तथा चिकित्सा सुविधाओं से संबंधित समस्याएं उठाईं। वहीं शहरी क्षेत्रों के लोगों ने पेयजल, सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखे। पंकज चौधरी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान कराना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से वह नियमित रूप से अपने संसदीय क्षेत्र में जनसुनवाई कर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करते हैं।

उन्होंने कहा कि महराजगंज के विकास के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर लगातार कार्य कर रही हैं। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं संचालित हैं, जिनका लाभ क्षेत्र की जनता को मिल रहा है। उन्होंने अधिकारियों से जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने का भी आह्वान किया।

जनसुनवाई के दौरान भाजपा के जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कैंप कार्यालय पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी और देर तक फरियादी अपनी समस्याएं लेकर केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचते रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!