ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
एक वारंटी गिरफ्तार

सिन्दुरिया ,महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने रविवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
इस दौरान सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को उप निरीक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं हे.का.बृजेश यादव की टीम ने सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा पतरेंगवा टोला शितलापुर निवासी 50 वर्षीय शंकर केवट पुत्र अक्कल को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध न्यायालय अपर सिविल जज (अवर खण्ड), कोर्ट संख्या-03 /न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था।




