ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़स्थानीय शासन

या हुसैन – या हुसैन की गूंज के साथ मनाया गया मोहर्रम का पर्व 

चाक चौबंद रही सुरक्षा ब्यवस्था 

पनियरा/गांगी बाजार, महराजगंज।(न्यूज पैच)। या हुसैन – या हुसैन की गूंज व अकीदत के साथ पनियरा क्षेत्र में मनाया गया मोहर्रम का त्योहार । शुक्रवार को दोपहर बाद से नगर पंचायत पनियरा के विभिन्न टोलो के ताजियों का चौकी से उठने का सिलसिला शुरू हुआ जो ढोल , तासे व डीजे के साथ कर्बला की ओर चल दी ।

ताजियों के आगे – आगे युवकों द्वारा लाठी खेला जा रहा था साथ ही करतब दिखा रहे थे जिसे देखने के लिए सड़क किनारे स्थित मकानों की छतों पर लोग चढ़ कर करतब व ताजिये का नजारा देखते रहे ।

जाति धर्म से ऊपर उठ कर हिन्दू धर्म के युवक भी मुस्लिम युवकों के साथ पायक बने थे जो हाथों में मोर का पंख लिए हिन्दू – मुस्लिम एकता में चार चांद लगा रहे थे ।

क्षेत्र के गांगी बाजार , मुजुरी बाजार , जंगल बड़हरा , मौलगंज , बभनौली , बड़वार , बैजुआ , रजौड़ा , नरकटहां , डिगुरी आदि स्थानों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ ।

मोहर्रम के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में प्रमुख रूप से भाजपा के युवा नेता आकाफ आलम उर्फ सैफ खां , सभासद संजय निषाद , अकबर अंसारी , समाजसेवी असलम अंसारी , हैदर अंसारी , रमजान अंसारी , चन्दू प्रजापति , शैलेश पाल , मोहम्मद ईशा अंसारी , जलालुद्दीन अंसारी , अजमेर अंसारी , इमरान अंसारी , टिंकू अंसारी , वसीम खान , अरबे आलम , जलालुद्दीन अंसारी , इजहार अंसारी , समीर खान की भूमिका सराहनीय रही । इस दौरान हजारों की संख्या में पुरुष , महिलाएं व बच्चे देखे गए जो मेले का आनन्द उठा रहे थे ।

इस दौरान थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे ।

ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी

पनियरा में ताजिये के जुलूस के दौरान पुलिस पूरी तरह से एलर्ट रही । प्रमुख चौराहों पर पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी की ताकि किसी भी प्रकार के शरारती तत्व कोइ सरारत करता है तो समय रहते उसे रोका जा सके और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने में कोई बाधा उतपन्न न हो ।

आफताब आलम खान व औसाफ आलम खां सोनू

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!