ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया मोहर्रम का त्योहार 

ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुए अकीदतमंद , सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र में मोहर्रम का त्योहार श्रद्धा, आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों से ताजिया जुलूस निकाले गए , जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए।

इस दौरान अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम किया और उनके बताए सत्य, न्याय तथा इंसानियत के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरे, जहां जगह-जगह लोगों ने पेयजल की व्यवस्था कर अकीदतमंदों का स्वागत किया।साथ ही सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने नेतृत्व में पुलिस भ्रमणशील रही तथा संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा।

थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने सभी धर्मों के लोगों द्वारा बनाए गए आपसी भाईचारे और सहयोग की सराहना की तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजनों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!