युवक रहस्यमय ढंग से लापता,परिजनों ने कराई गुमशुदी दर्ज

घुघली, महराजगंज।(न्यूज पैच)। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौमुखा निवासी एक 23 वर्षीय युवक के लापता हो जाने के मामले में परिजनों ने गुमशुदी दर्ज कराई है।
परिजनों द्वारा घुघली थाने में दी गई तहरीर के अनुसार ग्राम सभा चौमुखा निवासी राजन यादव23 वर्षीय पुत्र स्व हरिनंदन यादव बुधवार को दोपहर में खेत में धान की रोपाई करने गया था।तेज भूख लगने पर उसने घर खाना खाने जाने की बात कही ।देर होने पर जब वह खेत नहीं लौटा तो लोग उसके घर से जानकारी लेने की पहल कि तो पता चला कि वह घर आया ही नहीं है।परिजन लड़के के घर न पहुंचने पर आस पास ढूंढने लगे ।पूरे रात दिन ढूंढने के बाद जब सुराग नहीं मिला तो उन्होंने गुमशुदी की रिपोर्ट गुरुवार को थाने में दर्ज कराई।
इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने कहा कि परिजनों के तहरीर पर गुमशुदी दर्ज की गई है।कार्यवाही शुरू कर दी गई है।





One Comment