महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
राष्ट्रीय ध्वज फटने को लेकर कार्यवाही हेतु दिया थानाध्यक्ष को पत्र

आनंदनगर, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत आनंदनगर के बिष्णु मन्दिर तिराहे पर लगा एक सौ पचीस फुट ऊंचा तिरंगा झंडा के फटने के वावजूद नगर पंचायत आनंदनगर द्वारा संज्ञान न लेने और न बदलने पर थानाध्यक्ष फरेन्दा को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्रा, कांग्रेस पार्टी के महराजगंज जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन जयप्रकाश लाल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण चौरसिया रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्र लिखकर अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग किया गया। नेताओं के उक्त कार्यवाही पर संज्ञान लेते हुए फटे राष्ट्रीय ध्वज को नगर पंचायत आनंदनगर के कर्मचारियों द्वारा उतार दिया गया।
रवि श्रीवास्तव




