महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
टीकाकरण से इंकार करने वाले प्रत्येक बच्चे का कराये टीकाकरण : डा. केपी सिंह

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में तीन दिवसीय एएनएम एवं आशाओं का तीन दिवसीय प्रशिक्षण डा. केपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। डा. केपी सिंह ने प्रशिक्षण के दौरान एएनएम और आशा को टीकाकरण से इंकार करने वाले बच्चों को टीकाकरण कराए जाने के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इस दौरान प्रशिक्षक बंदना एवं ममता पाठक द्वारा डीयू लिस्ट का प्रिपरेशन की विधि, कम्युनिकेशन प्लान आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। इस अवसर पर सारिका , कंचन , उषा , प्रतिमा , सावित्री , उषा रौनियार , विंध्यवासिनी एवं बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह सहित तमाम एएनएम और आशा उपस्थित रही।
प्रमोद कुमार मौर्य




