महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
नाबालिग को बहला-फुसला कर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय पुलिस ने शनिवार को एक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भाग ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मेरे नेतृत्व में उप निरीक्षक मिथलेश कुमार, हे.का. मनोज सिंह एबं रि.म.का. रंजना तिवारी की टीम ने शनिवार को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना सिन्दुरिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी 20 वर्षीय मोहम्मद हसन उर्फ भोलू पुत्र अनवरूल हसन निवासी ग्राम परसामीर को गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।
प्रमोद कुमार मौर्य




