महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़

मां दुर्गा मंदिर में पंकज चौधरी ने किया पूजन-अर्चन, लोककल्याण की कामना की

महराजगंज।(न्यूज पैच)। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को महराजगंज स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा से समस्त चराचर जगत के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की।

मंदिर परिसर में पहुंचने पर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। पूजन-अर्चन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने प्रदेश एवं देश की उन्नति, नागरिकों के स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा समाज में सुख-शांति बनाए रखने की कामना की।

श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवी शक्ति की उपासना का विशेष महत्व है। मां दुर्गा की कृपा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, साहस और लोकमंगल की भावना का संचार होता है। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की मंगलकामना भी की।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह,पुजारी अवधेश पांडेय, कृषगोपाल जायसवाल, संतोष सिंह, अमरनाथ पटेल, बबलू यादव, बैजनाथ पटेल, आकाश गुप्ता, आकाश श्रीवास्तव, रमेश बर्मा, राजीव द्विवेदी, गोविंद जायसवाल, दिनेश जायसवाल सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!