अज्ञात मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कसमरिया में मंगलवार की रात करीब 8 बजे एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को ठोकर मार दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग गया। ठोकर लगने से वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने आनन – फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार जनपद के सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कसमारिया गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध खुशीहाल वर्मा पुत्र रामाश्रय वर्मा मंगलवार रात करीब 8 बजे भोजन करने के बाद गांव में स्थित अपने दूसरे मकान पर सोने के लिए पैदल जा रहे थे। अभी वे झनझनपुर – सिन्दुरिया मार्ग के पास पहुंचे तक ही पहुँचे थे कि उसी दौरान सिन्दुरिया की ओर से आ रही एक अज्ञात मोटरसाईकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया और मौके का फायदा उठाकर भाग गया। ठोकर लगने से वृद्ध सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँचे परिजनों ने आनन – फानन में वृद्ध को जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।
इस संबंध में सिन्दुरिया थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी है, परिजनों की सूचना पर पुलिस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर पीएम की कार्रवाई कराई जा रही है। परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रमोद मौर्य




