महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

शीश झुका कर अल्लाह की इबादत, अकीदत के साथ पढ़ी नमाज 

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील स्थानों पर रही कड़ी नजर

महराजगंज।(न्यूज पैच)। जिले में अकीकत के साथ ईदगाहों और मस्जिदों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। सुरक्षा के लिहाज से कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी एक दूजे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। कुर्बानी के बाद लजीज व्यंजनों का लुफ्त लोगों ने उठाया।

पुलिसकर्मी संवेदनशील स्थानों पर निगरानी कर रहे थे वहीं जिला प्रशासन की ओर से अधिकारियों को निगरानी की जिम्मेदारी सौंप गई थी।

जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा बकरीद पर्व को सकुशल व शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के दृष्टिगत आज श्यामदेउरवा, परतावल बाजार, भिटौली आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी द्वारा परतावल बाजार में निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में निरंतर भ्रमणशील रहकर शांति व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्देशों के अनुपालन में कहीं भी ढिलाई न होने दें। सभी सम्बन्धित अधिकारियों को सतर्क व सक्रिय रहने का निर्देश दिया। पुलिस अधिकारियों को मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता रखने हेतु निर्देशित किया। नमाज स्थलों और ईदगाहों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें और दोनों समुदायों के प्रबुद्ध लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखें।

पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने सोशल मीडिया व संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगाह रखने और क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर कानून व्यवस्था का अनुपालन सुनिश्चित करवाने हेतु निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार देश दीपक सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!