
महराजगंज (न्यूज पैच)। जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की कार्यकारिणी सहित जिला मुख्यालय पर उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं की बैठक 30 मई 2026, दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब कार्यालय पर आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता क्लब के जिलाध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव करेंगे।
बैठक में जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब की भूमि रजिस्ट्री के उपरांत प्रस्तावित भवन निर्माण की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही पत्रकारिता दिवस के अवसर पर संगोष्ठी आयोजित होगी। साथ ही अन्य कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित पत्रकार साथियों के सुझावों को प्राथमिकता देते हुए संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत और प्रभावी बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे।
यह जानकारी जिला महामंत्री विनय कुमार नायक ने दी साथ ही उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से समय से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।
सुनील कुमार श्रीवास्तव




