ब्रेकिंग न्यूजमहराजगंजयूपीराज्यलोकल न्यूज़
Trending

जनगणना2027 महाभियान आज हुआ शुरु,घर घर पहुचेगे प्रगणक,पहली बार हो रहा डिजिटल जनगणना

महराजगंज।(न्यूज पैच)। देश की जनसंख्या समाजिक आर्थिक स्थिति का सही आकलन कर विकास नीति निर्धारित करने के उद्देश्य से जनगणना हर दस वर्ष मे की जाती है। विगत जनगणना निर्धारित समय पर कोरोना काल के विषम दौर के कारण जनगणना वर्ष2021 मे स्थगित कर दी गयी।इसके बाद जनगणना2027 का शंखनाद हो गया और अप्रैल माह मे प्रगणक व सुपरवाइज को नियुक्त कर प्रशिक्षण कराया गया।

जनगणना के प्रथम चरण मे आम नागरिको को स्वगणना के लिए 7मई से21म ई तक तिथि निर्धारित की गयी।इसके बाद22मई से 20जून तक प्रगणको को आवंटित जनगणना क्षेत्र का नजरी नक्शा बनाने, मकान सूचीकरण व 33 बिंदुओ पर मोबाइल एप से जानकारी अपलोड करने का कार्यक्रम तय किया गया।22 म ई से जनगणना को लेकर जनपद प्रशासन ने कमर कस ली है और 21म ई को सुपरवाइजर पद पर तैनात कार्मिको को जनगणना कीट वितरित कर दिये गये। बता दे कि आजाद भारत मे पहली जनगणना1951मे शुरु की गयी और प्रत्येक दस वर्ष पर जनगणना होती रही है। वर्ष 2021मे कोरान दौर मे जनगणना नही हो सकी जो अब जनगणना2027 शुरु की गयी है।जनगणना से देश की स्थिति समझकर सरकार शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार आवास पेयजल सडक बिजली आदि बुनियादी सुविधाओ को लेकर योजनाए तैयार करती है।देश के बजट और सोसाधनो का किस क्षेत्र मे अधिक उपयोग करना है उसकी सटीक जानकारी जनगणना से मिलती है।

देश मे पहली डिजिटल जनगणना के लिए प्रगणको को एसएलओ नियुक्ति उनके मोबाइल पर मैसेज से मिली और एचएलओ का आईडी व पासवर्ड भी टैक्स मैसेज से मिला जिसका उपयोग कर प्रगणको को अपने जनगणना क्षेत्र का मैप को देख सके।प्रगणको को किसी भी असुविधा होने पर सुपरवाइजर व हेल्प लाइन नम्बर पर सम्पर्क करने की सलाह दी गयी है। प्रगणक जनगणना का डाटा गोपनीय रखेगे, किसी की जानकारी साझा करने पर प्रगणको को कार्यवाही से भी गुजरना पड सकता है।

सुनील कुमार श्रीवास्तव

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!