प्रतिभा सम्मान समारोह में खिले बच्चों के चेहरे , मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह

गांगी बाजार, महराजगंज। (न्यूज पैच)।क्षेत्र के एसडीएस इंटर कॉलेज सौरहा, गांगी बाजार में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक देवीलाल सिंह ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यालय लगातार सफलता की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य राजेश पांडे ने कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का कार्य करता है। विद्यालय परिवार हमेशा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर शिक्षक धीरेंद्र शुक्ला, रामाशीष निषाद, नवीन धर दुबे, सुभाष सिंह, मोहन निषाद, अरविंद, मनोज गुप्ता, अभिषेक सिंह, विदेश कुमार, ओमप्रकाश दुबे, सुखसागर, सीमा, दीपकली और अनुराधा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।
औसाफ आलम खां सोनू




