महराजगंजयूपीलोकल न्यूज़
Trending

संस्कृति का दर्पण है भारतीय भाषा : डा. हरिन्द्र यादव 

पारंपरिक खेल और प्रेरणा पर आयोजित हुआ व्याख्यान, कैंप में प्रतिभाग करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र से किया गया सम्मानित

सिन्दुरिया, महराजगंज।(न्यूज पैच)। नगर पंचायत चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में भारतीय भाषा समर कैंप -2026 हेतु आज अंतिम दिवस पर प्रस्तावित गतिविधियों के क्रम में पारंपरिक खेल और प्रेरणा के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. हरिन्द्र यादव ने कहा कि एक सप्ताह से संचालित कैम्प के माध्यम से छात्रों को उनकी मूल पहचान से जोड़कर एक वैश्विक नागरिक के रूप में तैयार हेतु प्रशिक्षित किया गया।बहुभाषी नागरिक बनने से छात्रों को भविष्य में पूरे भारत में बेहतर करियर और रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे । रचनात्मक गतिविधियों, नुक्कड़ नाटकों, और कला के माध्यम से छात्रों की आत्मविश्वास में वृद्धि होती है ।

संबोधित करते हुए शारीरिक शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का मुख्य हिस्सा हैं।ये खेल बिना महंगे उपकरणों के खेले जाते हैं जो बच्चों में शारीरिक फिटनेस,मानसिक विकास,और आपसी सहयोग और टीम भावना को बढ़ावा देती है। छात्राओं द्वारा पारंपरिक खेल कबड्डी एवं खो-खो का आयोजन के साथ ही खिलाड़ियों और शिविर में प्रतिभागी छात्र/ छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

संचालन और संयोजन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रमोद मौर्य

News Patch desk

News Patch का डेस्क अनुभवी और समर्पित पत्रकारों की एक टीम है, जो 24×7 सटीक, तेज और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है। डेस्क टीम का मुख्य उद्देश्य हर खबर को तथ्यों के साथ परखकर, निष्पक्ष और संतुलित तरीके से प्रस्तुत करना है। डेस्क पर कार्यरत पत्रकारों को विभिन्न बीट्स—जैसे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दे, और ब्रेकिंग न्यूज़—का गहरा अनुभव है। टीम लगातार बदलते न्यूज़ ट्रेंड्स पर नजर रखती है और हर महत्वपूर्ण अपडेट को तुरंत कवर करती है। News Patch Desk की विशेषता उसकी गति और विश्वसनीयता है। टीम आधुनिक डिजिटल टूल्स और मजबूत संपादकीय प्रक्रिया के माध्यम से खबरों की गुणवत्ता बनाए रखती है। हर खबर को प्रकाशित करने से पहले उसकी पुष्टि और सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जाता है। डेस्क टीम का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को जागरूक और सूचित रखना है, ताकि वे सही जानकारी के आधार पर अपने विचार बना सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!